फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सूखे कपड़ों से आने वाली बदबू से हैं परेशान तो ये टिप्स देंगे राहत

Wed, 04 Jul 2018 10:01 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
smell from clothes
तपती गर्मी से परेशान होकर लोगों को बेसब्री से बरसात के मौसम का इंतजार रहता है, पर बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। जिसमें से एक है कपड़ों से बदबू आना। बारिश के मौसम में सीलन की वजह से और कपड़ो को धूप न मिलने के चलते उनमें से बदबू आने लगती है। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
clothes
अलमारी में कपड़े लगाते वक्त अपने कीमती कपड़ों को वैक्स पेपर या प्लास्टिक पेपर में फोल्ड करके रखें। ऐसा करने से आपके कपड़े सीधा अलमारी के संपर्क में नहीं आएंगे और खराब होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
clothes
कई बार मौसम के कारण आपके कपड़ों को धूप नहीं मिलती और आप सिले-सिले कपड़ों को ही अलमारी में रख देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। कपड़ों को तब तक बाहर हवा लगने दे जब तक वह पूरी तरह से सूख न जाए।
 

4 of 6
camphor - फोटो : camphor
अलमारी में कपड़े लगाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करें। साफ करने के लिए आप कपूर के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसके सूखने तक का इंतजार करें और फिर कपड़े रखें।
विज्ञापन

5 of 6
baking soda
कपड़ों में से आ रही बदबू से निजात पाने के लिए आप खाना बनाने वाला बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े धोते समय आप उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें। ऐसा करने से कपड़ों में से बदबू नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Naphthalene Balls
कपड़ों को अलमारी में लगाते समय उन्हें अखबार में भी लपेट कर रख सकती हैं। इसके अलावा आप कपड़ों को रखते समय अलमारी में नेप्थ्लीन की गोलियां भी रख सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें