फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरनेस क्रीम छोड़िए पपीते के इस आसान नुस्खे से पाएं गोरा रंग

Wed, 04 Jul 2018 09:40 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आपने कई बार टीवी पर शाहरुख खान को लड़कों को लड़कियों की फेयरनेस क्रीम लगाने के लिए मना करते देखा होगा पर क्या आप जानते हैं लड़का हो या लड़की पपीते का ये उपाय चंद दिनों में ही आपको गोरी निखरी त्वचा दिला सकता है। गोरा रंग अधिकतर लोगों का सपना होता है।आइए जानते है कैसे पपीते का ये घरेलू उपाय आजमाने से आप भी सांवली त्वचा को गोरी रंगत में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पपीता :
पपीता स्किन के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। पपीते को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
दही : 
हर रोज थोड़ा सा दही लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर त्वचा निखर जाती है। 

4 of 7
खीरा :
त्वचा को निखारने के लिए चेहरे पर खीरे का जूस या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 7
नींबू :
त्वचा के रंग को निखारने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। सिर्फ इतना ही नहीं नींबू पानी पीने से भी त्वचा में एक अलग निखार आता है। 
विज्ञापन

6 of 7
टमाटर :
टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहद :
शहद आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। शहद लगाने से स्किन पर एक अलग ही ग्लो नजर आता है। गोरी त्वचा के लिए शहद को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें एवं कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने पर चेहरे पर एक अलग ग्लो नजर आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें