फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने से पहले गर्दन पर रगड़े ये खास चीज, काली गर्दन भी हो जाएगी झट से गोरी

Sun, 20 May 2018 10:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लोग अपने चेहरे को चमकाने के लिए तो कई तरह के जतन करते हैं लेकिन अपनी गर्दन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का रंग काला पड़ने लगता है जो देखने में बहुत गंदा लगता है। अगर आपकी गर्दन का रंग भी काला पड़ रहा है तो आप भी इन टिप्स को अपनाकर अपनी काली गर्दन को गोरा बना सकते है। 
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा 
दो चम्मच बेकिंग पाउडर ले लें। इसमें पानी मिलाकर एक सेमी-लिक्विड घोल बना लें। इसे गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। गर्दन का कालापन कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
papaya
कच्चा पपीता 
कच्चा पपीता काटकर मोटा-मोटा पीस लें। अब पपीते के इस गुदे में गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।  इसे गर्दन पर लगाकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।  सप्ताह में एक बार किया गया ये उपाय आपको फायदा देगा। 

4 of 5
नींबू और शहद
नींबू और शहद को एक साथ अच्छे से मिलाकर इस पैक को गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नहाते समय गर्दन को अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से गर्दन के कालेपन के साथ झुर्रियों की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू 
नींबू में विटामिन सी मौजूद होने की वजह से ये एक नेचुरल ब्लीच का काम करता है। नहाने से पहले नींबू को गले पर हल्के हाथों से रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन बार नींबू का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें