फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चीटियों से हैं दुखी तो ये उपाय कुछ पलों में छूमंतर कर देगा परेशानी

Fri, 18 May 2018 09:28 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चीटियां अपने साथ कई बैक्टीरिया लेकर चलती हैं। इनके काटने पर व्यक्ति को एलर्जी और भयानक दर्द भी हो सकता है। जिन घरों में बच्चे होते हैं वहां इन्हें भगाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कीटनाशकों का उपयोग बेहद खतरनाक होता है। ऐसे में घर के इन दुश्मनों को दूर भगाने के लिए आप इन आसान उपायों की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नमक
चीटियों से छुटकारा पाने के लिए नमक बेहद उपयोगी उपाय होता है। इसके लिए पोछा लगाते समय पोछे के पानी में नमक डालकर पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में चीटियां नहीं आतीं।
विज्ञापन

3 of 5
लाल मिर्च
घर के जिस भी कोने में चीटियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे वहां थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर डाल दें। ऐसा करने से भी घर में चीटियां नहीं आती हैं।

4 of 5
लौंग
चीटियों को घर से दूर भगाने के लिए लौंग काफी कारगर उपाय है। इसके लिए आपको यह देखने की भी जरूरत नहीं है कि घर में चीटियां किस जगह आती हैं। आप घर के कोनों, खिड़कियों और दरवाजों के पास लौंग रख दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्दी और फिटकरी
चीटियों को घर में आने से रोकने के लिए हल्दी और फिटकरी का पाउडर बना लें। इस पाउडर को बराबार मात्रा में मिलाकर घर के उन कोनों में छिड़क दें जहां सबसे ज्यादा चीटियां आती हैं।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें