फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

Sat, 26 Mar 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
होली का त्यौहार बस दस्तक दे चुका है। घरों में तैयारियां जोरो पर हैं। बात करें तो होली के रंगों से खेलने के लिए इस बार भी पूरी तैयारी कर ली होगी। लेकिन होली खेलते समय रंग त्वचा और बालों को नुकसान ना पहुंचाए इस बात का भी ध्यान रखना है। तो अगर रंगों से त्वचा को खराब होने से बचाना है तो पहले से कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

2 of 11
- फोटो : getty images
होली खेलने ले पहले इन बातों को ध्यान रखें। होली के दिन पहनने के लिए जब भी पुराने कपड़े निकालें। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे कपड़े पहले जो ज्यादा से ज्यादा शरीर को ढक लें। 
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

3 of 11
- फोटो : getty images
रंग खेलने से 25 से 30 मिनट पहले शरीर के खुले हिस्सों पर अच्छे से तेल या फिर माश्चराईजर लगाएं। त्वचा पर जितनी चिकनाहट होगी उतना ही रंग कम असर करेंगे।
 
इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

4 of 11
- फोटो : getty images
जाहिर है कि होली घर के बाहर ही खेलेंगे जिससे धूप में त्वचा टेन होने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए अच्छी सनक्रीम जरूर लगाएं। वैसे हर्बल रंगो से खेले तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

5 of 11
- फोटो : getty images
रंग खेलने के चक्कर में त्वचा सूखने लगती है। बाहरी चीजों के अलावा अंदर से भी त्वचा को पोषण देना भी जरुरी है। इसके लिए खूब सारा पानी पीते रहें। इसके अलावा खूब सारा जूस और ग्लूकोस भी पीते रहें। त्वचा रुखी होने से नुकसान ये है कि इससे हानिकारक केमिकल त्वचा के अंदर चले जाते हैं। 
 
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

6 of 11
- फोटो : getty images
सिर्फ क्रीम या तेल लगा लेने से फायदा नहीं होगा। रंग खेलने पहले होठों और कानों पर वैसलीन लगा लें। कई बार कान और होठों का ख्याल रखना तो भूल जाते हैं और फिर रंग लग जाता है जिसे छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

7 of 11
- फोटो : getty images
रंग छुड़ाना सबसे ज्यादा मशक्कत वाला काम हो जाता है। इसके लिए सबसे बेहतर ये है कि गीले रंग लगे हो तभी उसे छुड़ा लें। अगर रंग सूख गए तो उसे छुड़ाने में परेशानी होगी। अगर रंग सूख भी जाएं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। पानी डालने के साथ ही रंग साफ हो जाएंगे।
 
इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

8 of 11
- फोटो : getty images
चेहरे से रंग साफ करने के लिए रगड़े ना बल्कि हल्के हाथों से साफ करें। एक काम और कर सकते हैं रंग साफ करने के लिए बेसन का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा हल्के गर्म पानी में नमक और थोड़ा से बेबी ऑयल या फिर तेल की बूंदें डालकर उस पानी से नहाएं। अच्छे माश्चारईज्ड साबुन से नहाएं।

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

9 of 11
- फोटो : getty images
नहाने के बाद पूरे शरीर पर माश्चाईजर जरुर लगाएं। 
 
इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

10 of 11
- फोटो : getty images
एक सावधानी जरुर बरतें रंगों को छुड़ाने के लिए फेशियल, ब्लीच या पार्लर जाकर स्क्रबिंग का सहारा ना लें। नुकसान कर सकता है।
विज्ञापन

इस होली पर त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान, करें ये उपाय

11 of 11
- फोटो : getty images
नींबू के छिलके से रंग छुड़ाना सबसे प्राकृतिक तरीका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें