फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनिया, शहद जैसी घरेलू चीजें करेंगी छालों का इलाज, ऐसे करें इस्तेमाल

Mon, 14 Mar 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
मुंह के छाले अक्सर किसी का जूठा खा लेने या पेट में गर्मी होने से होते हैं। लेकिन जब तक ये ठीक न हो जाएं, न कुछ बोला जाता है न ढंग से खाया जा पाता है। इसलिए बिना दवा इसे जल्दी ठीक करने के आसान उपाय ये रहे।
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

2 of 9
- फोटो : getty images
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए धनिया के दाने आयुर्वेदिक उपाय है। एक चम्मच धनिया के दानों को एक कप पानी में उबालें। पानी हटा दें औऱ उसे ठंडा होने दें। फिर उसे मुंह में डाल कर थोड़ी देर चूसते रहें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

3 of 9
- फोटो : getty images
कुछ एसिडिक चीजें खा लेने से अगर छाले हुए हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। ये जलन कम करता है और किटाणु मारता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाए औऱ पेस्ट बना कर छालों पर लगा लें। इसे दिन में कई बार करें। अगर पेस्ट नहीं बनाते हैं तो सीधे बेकिंग सोडा को भी छालों पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे ये तोड़ी जलन देगा।

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

4 of 9
- फोटो : getty images
शहद छालों के दर्द से थोड़ा आराम देगा। इसमें माइक्रोब्स को भी मारने की क्षमता होती है। बस एक रुई में थोड़ा सा शहद डुबाएं और छालों पर लगाएं। इसी तरह आफ ग्लीसरीन और विटामिन ई का तेल भी लगा सकते हैं।
 
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

5 of 9
- फोटो : getty images
एलोवेरा कमाल की औषधी है। ये तो शोद भी कहते हैं कि ऐलो वेरा मुंह की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। छालों पर चाहें तो एलो वेरा जेल लगा लें या सीधे इसका जूस ही पी लें। मुंह के साथ त्वचा के लिए भी बहुत कारगर होता है।
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

6 of 9
- फोटो : getty images
ज्यादा मेहनत नहीं कर सकते तो बस अजमोदा की पत्ती ही चबा लें। बेहतर नतीजे के लिए पत्ती चबाने के बाद उसके रस को 10 मिनट तक छाले पर ही रखें। ये मुंह की दुर्गंध भी दूर करती है।
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

7 of 9
- फोटो : getty images
तुलसी की पत्ति भी फायदेमद है। इसमें बैकटीरिया और फंगस मारने के गुण होते हैं। तुलसी की पत्ति चबाएं और तुंरत थोड़ा सा पानी पी लें। इसे सुबह शाम दोहराएं।

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

8 of 9
- फोटो : getty images
बर्फ दर्द को शांत करने में बहुत काम आती है। जैसे ही आपको लगे कि छाले होने वाले हैं, बर्फ को उस जगह रगड़ लें।
विज्ञापन

घरेलू उपाय से दूर करें मुंह के छाले

9 of 9
- फोटो : getty images
इन सब बातों के अलावा ये जरूर ध्यान रखें कि छालों में न तो ज्यादा चटपटा खाएं और न ज्यादा एसिड वाली चीजें। मुलायम ब्रश से ही दांत साफ करें। अगर इन सबके बाद भी ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें