फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत सेहत के लिए बुरी

Sat, 02 Apr 2016 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : getty images
तकनीक के साथ हमारी जिंदगी और आदतों में भी बहुत बदलाव आए हैं। पहले लोग टॉयलेट, बाथरूम में अखबार और किताबें ले जाते थे। लेकिन अब इनकी जगह ले ली है हमारे मोबाइल फोन ने। इसकी दो वजह रहीं, एक कि फोन ने हमें ऐसी सुविधाएं दी कि हम उसके बिना रह ही नहीं पाते। हर वक्त हाथ में मोबाइल चाहिए होता है। दूसरी ये, कि इसे कहीं भी ले जाना कितना आसान है। लेकिन असल में ये आदत कितनी बुरी आप नहीं जानते होंगे। 
विज्ञापन

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने के नुकसान

2 of 5
- फोटो : getty images
टॉयलेट सीट पर बैठे बैठे लोग अपने व्हाट्सएप मेसेज, फेसबुक पोस्ट, टेक्स्ट मेसेज सब पढ़ डालते हैं। कुछ नहीं तो कोने में रख कर, गाने ही सुनते रहते हैं। लेकिन असल में ये बुरी आदत है। सिर्फ इसीलिए कि कभी भी गलती से आपका हजारों का फोन पॉट के अंदर गिर सकता है बल्कि सेहत के लिए भी।
विज्ञापन

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने के नुकसान

3 of 5
- फोटो : getty images
बाथरूम और टॉयलेट बहुत ही गंदी जगह होती है, खासकर सार्वजनिक वाले। माइक्रोबायलॉजी के प्रोफेसरों ने बताया कि इन जगहों पर हमारे मल व पेशाब से ढेरो किटाणु, पैथोजेन औऱ बैकटीरिया पैदा होते हैं। जब टॉयलेट फ्लश करते हैं तो अंदर का पानी 6 फीट तक इधर उधर फैलता है।

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने के नुकसान

4 of 5
- फोटो : getty images
इसी तरह टॉयलेट पेपर पर भी न जाने कितने किटाणु होते हैं। ऐसे में आपके हाथ जिस जिस चीज को छूते हैं, उसकी गंदी आपके हाथों में लगती है। आप हाथ तो धो लेते हैं लेकिन फोन तो नहीं! इसी दौरान हाथ धोने से पहले जब आप फोन दाए-बाएं तरफ स्वाइप करते हैं तो वो गंदगी उसमें भी लगती है जो फोन के साथ बाहर आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने के नुकसान

5 of 5
- फोटो : getty images
जाहिर है ऐसी गंदगी आपको कितना बीमार कर सकती है। उंगलियों में टॉयलेट की गंदगी लग जाती है और आपको पता भी नहीं चलता। इसीलिए बेहतर होता है कि बाथरूम जाएं तो फोन न साथ ले जाएं ताकि उसके साथ गंदगी बाहर न आ सके और हाथ अच्छे से धोएं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें