मौसम बदलते ही अक्सर सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। हाल में हुए एक अध्ययन की मानें तो इस मौसम में एक व्यक्ति दो से चार बार सर्दी की चपेट में आता है। खास बात तो ये है कि इस समय कोई दवाई भी ज्यादा असर नहीं करती है। ऐसे में घर में मौजूद कई ऐसे नुस्खे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
पढ़ें-किसी कारण आप भी करना चाहती हैं पीरियड को डिले तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
नींबू और काली मिर्च
अगर आप सोचते हैं कि नींबू का सेवन सर्दियों में नहीं करना चाहिए तो आप गलत सोच रहे हैं। नींबू के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में जमा हुआ कफ ढीला होकर बाहर निकल जाता है। इसके लिए आधे कटे नींबू पर काली मिर्च छिड़ककर चूसने से कफ में तुरंत आराम मिलता है।
विज्ञापन
3 of 4
किशमिश
किशमिश का सेवन करने से भी जुकाम में आराम मिलता है। इसके लिए किशमिश को पानी के साथ पीस कर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें शक्कर डालकर उबाल लें। उबले हुए पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। रोज रात में सोने से पहले इस पानी का सेवन करने से जुकाम ठीक होता है।
हल्दी
हल्दी की एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के बारे में सब जानते है लेकिन अगर इसका सेवन गर्म दूध के साथ किया जाए तो यह कफ हटाकर जुकाम में भी राहत पहुंचाती है।