फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हफ्तेभर में दूर होंगे चेहरे से पिंपल्स, बस आजमाकर देखिए ये गजब का नुस्खा

Wed, 29 Nov 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
चमकती बेदाग त्वचा हर किसी का सपना होती है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट यूज करते हैं। बावजूद इसके कई बार चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे ठीक होते-होते त्वचा पर निशान और गड्ढें छोड़ देते हैं। अगर आपके चेहरे पर दिखाई देने वाले पिंपल्स के गड्ढें आपकी खूबसूरती पर भी दाग लगा रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खा आपकी परेशानी दूर कर सकता है।

पढ़ें- किसी कारण आप भी करना चाहती हैं पीरियड को डिले तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे 
विज्ञापन

2 of 5
अक्सर चेहरे पर मुंहासों के निशान उन्हें नाखून से कुदरने या फिर किसी दवाई के इन्फेक्शन की वजह से पड़ जाते हैं। इसके अलावा हार्मोंस के असंतुलन होने और किसी तरह की एलर्जी की वजह से भी चेहरे पर निशान रह जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मुंहासों के निशान मिटाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल बेहद उपयोगी है। हल्दी में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अगर आपके चेहरे पर गड्ढे हैं और दाग धब्बे के निशान हैं तो हल्दी को सरसों के तेल में पकाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से निशान ठीक हो जाएंगे। 

4 of 5
चेहरे से गड्ढे के निशान मिटाने के लिए नींबू का भी इस्तेमाल काफी अच्छा है। इसके लिए नींबू के पत्ते पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस उपाय को करने से चेहरे के गड्ढे खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू के अलावा नारंगी के छिलकों का भी इस्तेमाल मुंहासों के निशान ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके लिए नारंगी के छिलकों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से बहुत जल्दी आपके चेहरे के गड्ढे मिट जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें