फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकि 'पीली' न पड़े आपकी मुस्कान...खुलकर मुस्कुराने के लिए अपनाएं ये उपाय

Fri, 30 Jun 2017 11:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
आपकी पीली मुस्कान आपके कांफिडेंस को भी कम करती है। और तो और लोग भी आपके पीले दातों की वजह से पीठ पीछे आपका मजाक उड़ाते हैं। इसलिए अब इन घरेलू उपायों से खिलकर और खुलकर मुस्कुराइये आप। 
विज्ञापन

2 of 6
नींबू
बेकिंग सोडा और नींबू का रस

एक चम्मच बेकिंग सोडे को नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट बनाएं। ब्रश से इसे दांतों पर लगाएं। पेस्ट को दांतों पर 2 से 3 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। अब दांतों को पानी से साफ कर लीजिए। हां, मगर ज्यादा देर तक इसे न लगाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
apple orchard
सेब का सिरका 

पीले दांतों के लिए सेब का सिरका फायदेमंद साबित होता है। आधा चम्मच सेब का सिरका लेकर एक कप पानी में उसे मिला लें। ब्रश करने के बाद इस पानी से अच्छे से कुल्ला करें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।

4 of 6
बच्चे नहीं खा सके एमडीएम के बांटे गए कच्चे केले - फोटो : Amar Ujala
दांतों को चमकाएगा केला 

एक केले को पीस लें। अब इसके पेस्ट से दांतों को रोज एक से दो मिनट मसाज करें। उसके बाद दांतों को ब्रश करें। रोजा ऐसा करने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
badri tulsi
तुलसी है असरदार

तुलसी दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अचूक उपाय है। इसके अलावा तुलसी मुंह और दांत के रोगों से भी बचाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
turmeric
चुटकी भर हल्दी से खुलकर मुस्कराएंगे आप

चुटकी भर हल्दी को अपने ब्रेश पर लगाएं। दो-तीन मिनट ब्रेश करें। फिर ठंडे पानी से धों लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से आपकी मुस्कान सदा के लिए चमकीली हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें