फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी पार्टनर के खर्राटों से रहते हैं परेशान, रसोई में रखी ये 7 चीजे हैं रामबाण इलाज

Sat, 08 Dec 2018 09:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पूरे दिन की थकान के बाद रात को बिस्तर पर लेटते ही एक गहरी नींद का सपना हर कोई देखता है। ऐसे में अगर आपके पाटनर के खर्राटे आपके इस सपने को तोड़ने की गुस्ताखी करते हैं तो गुस्सा आना तो लाजमी है। इतना ही नहीं कई बार पार्टनर के खर्राटे आपसी कलेश की वजह भी बन जाते हैं। दरअसल बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में रसोई में मौजूद ये चीजें आपकी परेशानी को झट से दूर कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : file photo
पुदीने का तेल
सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल  लगाकर सो भी सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
olive oil - फोटो : file photo
जैतून का तेल
जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी को दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है।

4 of 8
- फोटो : file photo
घी
घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। ये सभी के किचन में मौजूद होता है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा रोज करने से आपको फर्क पड़ेगा। यह सबसे आसान उपाय है।
विज्ञापन

5 of 8
tea tree oil
टी ट्री ऑयल
नाक बंद हो जाने के कारण भी खर्राटे आने पर आप पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालकर दस मिनट के लिए भाप ले सकते हैं। इससे नाक खुल जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
Cardamom (Elaichi) - फोटो : file photo
इलायची
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : file photo
हल्दी वाला दूध
हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : file photo
शहद
खर्राटों से निजात पाने के लिए शहद एक कारगर उपाय है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें