गर्मी के मौसम में धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन का रूखा और बेजान होना लाजमी है। इससे परेशान होकर लड़कियां तमाम तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी उनके चेहरे की रौनक वापस नहीं आ पाती। पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आ ज हम आपको बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे का निखार वापस पा सकती हैं। इसके लिए आपको कोई पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कैसे आप किचन में मौजूद इमली का इस्तेमाल कर अपने चेहरे रौनक वापस पा सकती हैं...
विज्ञापन
2 of 4
tamarind
इमली में हाइड्रोक्सी एसिड होता है जो हमारी स्किन को स्वास्थ्य रकने के लिए अच्छा होता है। इमली आपकी स्किन से मृत त्वचा को हटाकर उसे एक्सट्रा ग्लो देने में मदद करता है। लगातार इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की लकीरें गायब हो जाएंगी। इमली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस आपकी स्किन को सूर्य की खतरनाक किरणों से भी बचाता है। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे घर पर इमली से फेसपैक को तैयार करें...
विज्ञापन
3 of 4
flawless skin
बेसन और इमली फेसपैक
फेसपैक के लिए आपको 1 छोटा चम्मच बेसन और 2 छोटे चम्मच इमली का पेस्ट चाहिए। दोनों को मिलाकर आप एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें। अब आप इसे तब तक लगे रहने दें जब तक यह सूख नहीं जाएं। इसके बाद नार्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। हफ्ते में एक बार इस पैक को जरूर लगाएं।
मुल्तानी मिट्टी और इमली फेस पैक
इसके लिए आपको 1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 छोटे चम्माच इमली का पल्प की जरूरत होगी। दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से पैक धो लें। हफ्ते में एक बार इस पैक को जरूर लगाएं।