फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बर्तनों को चुटकी में चमकाएगा प्याज का ये नुस्खा, इन तरीकों को भी करें ट्राई

Sat, 16 Jun 2018 08:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
utensils
हर कोई चाहता है उसकी किचन में चमकते हुए बर्तन हो। काले, टेढ़ें और फूटे बर्तन भला किसी को भी रखना पसंद नहीं होता। कई बार ऐसा होता है कि बर्तन तेज आंच पर खाना बनाने की वजह से काले पड़ जाते हैं, वहीं कई बार किसी और काम में व्यस्थ हो जाने पर बर्तन गैस पर जल जाते हैं। इन बर्तनों को वापस से चमकाना कोई आसान काम नहीं है और आज की डेट में न किसी पे इतना टाइम है कि वह बैठकर इसमें मेहनत करें। पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बर्तनों को चमकाने की टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किचन की खूबसूरती को दोगुनी कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
onion
प्याज
जले हुए बर्तनों को नया जैसा बनाने के लिए प्याज का एक छोट्टा टुकड़ा लें। अब इसको जले हुए बर्तन में पानी डालकर उबाल लें। आप देखेंगे कुछ ही देर में ये निशान खुद पे खुद मिट जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चममच बेकिंग सोडे में 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गर्म पानी चाहिए होगा। इन तीनों को मिला लें और फिर इस पानी से बर्तनों को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े। एेसा करने से आपके जले हुए बर्तन एक दम साफ और नये जैसे हो जाएंगे। 

4 of 5
lemon
नींबू का रस
नींबू को इस्तेमाल कर भी आप आसानी से जले हुए बर्तनों को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक कच्चा नींबू चाहिए। इसे आप जले और सड़े बर्तनों पर लगाएं। इसके बाद उसी बर्तन में 3 कप गर्म पानी गर्म करें। अब एक ब्रश लेकर उससे जले हुए बर्तन को साफ करें। कुछ ही मिनटों में आपके बर्तन चमक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेंधा नमक
नमक 
जले हुए बर्तन नें पानी और नमक को मिलाएं। फिर इसको 4 मिनट के लिए उबालें। इसके बाद ब्रश की मदद से बर्तन को रगड़ें। दाग साफ हो जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें