फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक हरा धनिया रहेगा फ्रेश, करें ये उपाय

Wed, 13 Jun 2018 04:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
corainder leaves
सब्जियों में हरा धनिया तो हर किसी की पसंद होता है। सब्जी की सीजनिंग के लिये इस्तेमाल होने वाला धनिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन आपने देखा होगा कि जब भी आप इसे बाजार से लेकर आते है कुछ ही समय में यह मुरझा जाता है। भले ही आप इसे फ्रिज में क्यों न रख दें यह खराब होने लगता है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसे अपनाकर आप धनिये को लंबे समय तक ताजा हरा भरा रख सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 4
coriander leaves
सबसे पहले धनिया लें और उसके पीछे की डंडियों को चाकू की सहायता से अलग कर दें। इसके बाद एक कंटेनर लें और उसमें थोड़ा सा पानी और एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें। अब आप धनिये के पत्तों को लगभग इस पानी में 30 मिनट तक भिगो कर रख दें।
विज्ञापन

3 of 4
haldi
पत्तों को पानी से निकालकर धो लें और उन्हें सुखा लें। अब एक टिशू पेपर से इन्हें साफ कर लें। इसके बाद एक और कंटेनर लें और उसमें टिशू पेपर को बिछा दें और उसें पत्तों को रख दें।
विज्ञापन

4 of 4
coriander in air tight box
अब धनिये के ऊपर भी टिशू पेपर लगा दें और डिब्बे को बंद कर दें। एक बात का खास ध्यान रखें कि धनिए में बिल्कुल भी पानी न बचा हो। अब इस कंटेनर को अच्छी तरह से एयरटाइट बंद कर दें। इसे आप फ्रिज में रख दें। ऐसा करने पर आप धनिये को कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें