कई टॉनिक और दवाईयां खाने के बाद भी अगर आप एनीमिक है तो ये पहाड़ी लाल फूल आपके हर मर्ज की दवा बन सकता है। बुरांश नाम ते इस फूल में विटामिन ए, बी-1, बी-2, सी, ई और के मौजूद होने की वजह से ये व्यक्ति का वजन नहीं बढने देता साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल रखता है।
विज्ञापन
2 of 6
विटामिन बी कॉम्पलैक्स व खांसी, बुखार जैसी बीमारियों में भी बुरांश का जूस दवा का काम करता है। बुरांश का सेवन करने से हृदय रोग नियंत्रण, खून बढ़ने के साथ शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
3 of 6
दिल से जुड़ी समस्या
बुरांश का जूस हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए बहुत लाभदायक है। इस फूल का जूस दिल से जुड़े सभी विकारों को दूर करने में मदद करता है। इस फूल में Quercetin और Rutin नामक पिंगमेंट पाए जाने के कारण बुरांश अचानक से होने वाले हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर देता है।
4 of 6
हड्डियों में दर्द
बढ़ती उम्र के साथ जोड़ो में दर्द की समस्या भी होने लगती है हड्डियों में होने वाले दर्द के लिए भी बुरांश का रस बहुत लाभदायक है।
विज्ञापन
5 of 6
त्वचा रोगों से बचाता है
बुरांश के फूल का शर्बत पीने से रक्त कोशिकाओं के बढ़ने के साथ-साथ ये जूस दिमाग को भी ठंडक देता है। इतना ही नहीं ये जूस एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण त्वचा रोगों से भी बचाता है।