बड़े काम का है नेलपेंट रिमूवर, साफ करेगा आपके घर की चीजें
Sat, 30 Jul 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
zc
नेलपेंट रिमूवर का काम तो वैसे नेलपेंट हटाना है। लेकिन इसके अलावा भी ये कई चीजों को साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए इसके अनोखे इस्तेमाल-
अगर आपकी फर्श पर दाग लग गया है तो आप नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल इसे छुड़ाने में कर सकते हैं। इससे आपका फर्श चमक उठेगा।
आप देखते होंगे कि आपका अचार का जार चिपचिपा सा हो गया है। इसको हटाने के लिए भी आप नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप अपनी रेजर को इससे साफ और सेनेटाइज कर सकते हैं। इससे रेजर के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर का कीबोर्ड धूल और गंदगी से भर गया है तो आप नेलपेंट रिमूवर की मदद से इसे साफ कर सकते हैं।
जब आप घर को पेंट करवाते हैं तो कुछ पेंट आपके शीशे की खिड़की पर भी गिर जाता है। आप नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल इसे हटाने में कर सकते हैं।
आपकी घड़ी का शीशा या स्मार्टफोन का स्क्रीन जब गंदा हो जाए तो आप नेलपेंट रिमूवर को सूती कपड़े में लगाकर इसे पोंछ दीजिए। घड़ी और स्क्रीन चमक उठेगी।