फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली के 12 शानदार फायदे, होठों से लेकर बालों तक है उपयोगी

Fri, 18 Nov 2016 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : Getty Images
ज्यादातर लोग पेट्रोलियम जेली का प्रयोग रूखे होठों को नरम बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये रूखेपन को दूर करने के अलावा हमारे बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये हमारे लिए किस तरह से उपयोगी हो सकती है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

2 of 13
1- अगर बालों में जुएं हैं तो सिर में पेट्रोलियम जेली लगाएं। कुछ देर बाद इसे धो लें, लेकिन पेट्रोलियम जेली को हटाने के लिए आपको कई बार बालों को धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

3 of 13
2- अगर आपके बाल दो-मुंहे हो गए हैं तो घबराइए नहीं। पेट्रोलियम जेली उन्हें भी ठीक कर देती है। बालों के निचले हिस्सों पर इसे लगाएं और कुछ दिनों बाद फर्क देखें। 

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

4 of 13
3- पेट्रोलियम जेली को बालों में लगाने से बालों में नमी बनी रहती है। 
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

5 of 13
4- ये पलकों और आइब्रोस को घना बनाती है। रात को इन पर पेट्रोलियम जेली लगाकर सोएं। कुछ दिन बाद आपको असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

6 of 13
- फोटो : getty images
5- इसे नाखूनों पर लगाने से नाखून जल्दी नहीं टूटेंगे। साथ ही अगर आपने नेल-पॉलिश लगाई है तो इसके ऊपर भी आप इसे लगा सकते हैं। इससे आपके नाखूनों में चमक आएगी।
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

7 of 13
6- ये किसी भी तरह के दाग-धब्बों के लिए फायदेमंद होती है। अगर आपके कपड़ों पर लिपस्टिक के या खाने के दाग पड़ गए हैं तो धोने से पहले उन हिस्सों पर इसे लगाएं। ऐसा करने से दाग साफ हो जाएंगे।

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

8 of 13
7- अगर आपकी त्वचा जल जाए तो उस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे जलन कम हो जाएगी।

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

9 of 13
8- डाइपर से पड़े रैशेस को हटाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। 

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

10 of 13
9- परफ्यूम की खूशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए भी ये उपयोगी है। परफ्यूम लगाने से पहले इसे अपनी कलाई और गर्दन पर लगाना चाहिए।

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

11 of 13
10- ये लेदर के जूतों और बैग्स को भी चमकाती है। पेट्रोलियम जेली को अपने लेदर के जूतों और बैग पर लगाएं फिर कपड़े से उसे थोड़ा मल लें।

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

12 of 13
11- टैटू बनवाने के बाद इस पर पेट्रोलियम जेली लगाना ना भूलें। पेट्रोलियम जेली, टैटू से होने वाली खुजली से राहत दिलाती है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम जेली सिर्फ रुखेपन से ही नहीं, दो मुंहे बालों से भी दिलाए छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

13 of 13
12- सोने से पहले एड़ियों पर इसे लगाएं। इससे आपकी एड़िया कोमल बनी रहेंगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें