फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

Fri, 18 Nov 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भले ही प्याज खाने में ज्यादा लोगों को पसंद ना हो, लेकिन ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाहे पुरुष हो या महिला, खूबसूरत बाल हर कोई चाहता है। लेकिन व्यस्त दिनचर्या के चलते लोगों के लिए बालों का ख्याल रखना नामुमकिन होता जा रहा है। इस वजह से बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, रूसी आदि की समस्या आम हो रही हैं।
विज्ञापन

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

2 of 6
अगर आप भी बालों की इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो परेशान ना हो क्योंकि इन सभी उलझनों के लिए प्याज एक वरदान है। प्याज का रस आपके बालों को झड़ने, असमय सफेदी रुसी सभी समस्याओं को दूर करता है। प्याज में  सल्फर पाया जाता है, जो बालों के लिए के लिए महत्वपूर्ण होता है।
 
विज्ञापन

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

3 of 6
बालों को झड़ने से रोकता है-
तीन से पांच प्याज को पीस लें। इस पेस्ट को निचोड़कर इसका रस निकाल लें। रस को अपने बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। कुछ समय बाद आपको असर दिखाई देगा। 

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

4 of 6
गंजापन दूर करे प्याज- 
एक चौथाई प्याज के रस में दो चम्मच शहद मिलाएं और सिर पर मसाज करते हुए इसे लगाएं। फिर बालों को धो लें। इस क्रिया को भी हफ्ते में तीन बार करें।
विज्ञापन

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

5 of 6
बालों को घना बनाता है- 
प्याज के गूदे में बियर और नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगा लें। इस मिश्रण को करीब एक घंटे तक बालों में लगाएं और फिर शैम्पू कर लें। इससे बाल घनें तो होंगे ही साथ में शाइनी भी हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालों की समस्याओं का रामबाण इलाज है प्याज

6 of 6
इसके अलावा आप प्याज से तेल भी बना सकते हैं। इसके लिए प्याज के रस में ऑलिव ऑयल और नारियल का तेल मिलाइए, लेकिन इस तेल को जड़ों में ना लगाएं। करीब दो घंटे लगाने के बाद शैंपू कर लें। आप चाहें तो इस तेल को रोज भी लगा भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें