फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में सिर में होने वाली खुजली से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

Tue, 24 Jul 2018 02:19 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
itching in hair
बारिश के मौसम में बहुत सारे लोग सिर में खुजली से परेशान होते हैं। लोगों का मानना होता है कि सिर में खुजली रूसी के कारण होती है, लेकिन जरूरी नहीं ऐसा हो। सिर में खुजली होने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं जैसे ड्राई स्कैल्प, गलत खान पान, गलत शैंपू का इस्तेमाल, बालों में पसीना और फंगल इंफैक्शन। अगर आपको भी सिर में खुजली के चलते शर्मिंदा महसूस होना पड़ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
lemon drink
नींबू
सिर मेें खुजली से निजात पाने के लिए नींबू सबसे बेस्ट इलाज है। इसके लिए आप 1 छोटा चम्मच नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर बालों में 10 से 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। आपको कुछ ही दिनों में खुजली की समस्या से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
castor oil
अरंडी का तेल
1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच नारियल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अपने बालों में मसाज कर लगाएं। इस तेल को रातभर अपने बालों में लगा रहने दे। सुबह बालों को नार्मल पानी से धो लें। 

4 of 5
fenugreek
मेथी 
खुजली की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने और राई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने और राई का पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें