फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में घर में घुस आएं हैं चूहे तो इन नायाब नुस्खों से दूर भगाएं

Tue, 17 Jul 2018 10:08 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आमतौर पर आपने कई लोगों के मुंह से चूहों के आंतक के बारे में सुना होगा। ये जिस भी घर में घुसते हैं वहां बहुत नुकसान करते हैं। चूहों को मारने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई दवाईयों का भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में घर में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जिनकी मदद से आप इन्हें अपने घर से भगा सकते हैं।    
विज्ञापन

2 of 8
पुदीना
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बिल्ली
अगर आप पूरे तरीके से चूहों को अपने घर से दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में बिल्ली पाल लें। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं।

4 of 8
फिटकरी
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
उल्लू के पंख
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
काली मिर्च
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
प्याज
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें।
विज्ञापन

8 of 8
बाल
मनुष्य के बाल भी चूहों के लिए यमराज साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें