फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह के छालों को ठीक करने का ये है रामबाण घरेलू नुस्खा, झट से आएगा आराम

Mon, 16 Jul 2018 10:55 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पेट में गड़बड़ी की वजह से मुंह में छाले पड़ना एक आम समस्या है। मुंह के छाले व्यक्ति की जान निकाल देते हैं। इनकी वजह से न तो वो कुछ खा पाता हैं न ही किसी से बात कर पाता हैं।वैसे ये छाले शरीर में कई वजह से होते हैं, जैसे शरीर में पौष्टिकता की कमी, खराब जीवनशैली या फिर खान-पान में गड़बड़ी की वजह से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ  घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी-
तुलसी में स्वास्थ्यवर्द्धक और दर्दनिवारक गुण होते हैं। दिन में दो बार पांच तुलसी के पत्तों को खाने से छालों के दर्द में राहत तो मिलती है। इसके अलावा धीरे-धीरे छाले भी ठीक होने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Khas-khas
खसखस-
कभी-कभी खान पान में गड़बड़ी के कारण कारण मु्ंह में छाले पड़ जाते हैं। खसखस खाने से पेट को ठंडक मिलती है।

 

4 of 6
नारियल-
नारियल का तेल और पानी मुंह के छालों के लिए सबसे लाभदायक होता हैं। नारियल का पानी पीने से शरीर ठंडा होता है। ताजा नारियल को घिसकर मुंह के छाले के ऊपर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
mulethi
मुलेठी-
मुलेठी का एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मुंह के छाले के दर्द से राहत देता है। जरूरत के अनुसार मुलेठी को पीस लें और उसमें शहद मिलाकर छाले के ऊपर लगायें। कुछ देर में दर्द से आराम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी-
हल्दी के पाउडर में कुछ बूंद पानी डालकर पेस्ट बना लें और इसे छालों पर लगायें। हल्दी का एंटीसेप्टिक और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण छालों को न सिर्फ ठीक करते हैं बल्कि फिर से होने से भी रोकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें