मौसम बदलते ही अगर सिर दर्द के साथ जोड़ो के दर्द ने भी आपको परेशान कर दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, महंगी दवाईयों पर पैसे खर्च करने की जगह तेजपत्ते का ये घरेलू नुस्खा अपनाकर देखिए। तेजपत्ते का ये नुस्खा आपको चंद दिनों में ही राहत पहुंचा देगा।
पढ़ें- सरवाइकल के दर्द से रहते हैं परेशान? ये 4 घरेलू नुस्खे देंगे राहत
विज्ञापन
2 of 4
तेज पत्ता शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ हमारी तंत्रिका तंत्र को भी काफी आराम पहुंचाता है।आइए जानते हैं इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में।
विज्ञापन
3 of 4
bay oil
तेजपत्ते का तेल बनाने का तरीका –
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम ऑलिव ऑयल में 30 ग्राम तेजपत्ता भिगोकर रख दीजिए। अब इस मिश्रण को एक बॉटल में भरकर दो हफ्ते के लिए किसी अंधेरी जगह पर रखें। दो हफ्ते बाद इस तेल को किसी कपड़े से छानकर दूसरी बॉटल में रख लीजिए। अब जब भी दर्द हो तो उस जगह ये तेल लगाइए।
1. सरदर्द में इस्तेमाल की जाने वाली दवा एस्पिरिन की जगह पर तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दर्द निवारक की तरह भी काम करता है।
2. यह पेट दर्द में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही यह भूख बढ़ाने में भी मददगार होता है।
3. त्वचा संबंधी कई समस्याएं जैसे मुंहांसे, रोमछिद्रों का बंद होना आदि तेजपत्ते के तेल की मदद से सही किए जा सकते हैं।