अगर झड़ते रूखे बालों की वजह से आप भी अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं तो गुड़हल का चमत्कारी पेड़ आपकी मदद कर सकता है। आयुर्वेद में गुड़हल के पेड़ को एक संपूर्ण औषधि कहा गया है। इसकी जड़ से लेकर फूल तक हर चीज कई समस्याओं का इलाज करती है।
खासतौर पर इसका इस्तेमाल स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
गुड़हल
गुड़हल में कई पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन सी, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, वसा, आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये आपको सेहतमंद बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गुड़हल
स्वास्थ्य बालों के लिए गुड़हल के फूल या पत्तियों को सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल में उबाल लें। इस तेल के ठंडा होने के बाद सिर पर हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा एक महीने तक लगातार करने से आपके बाल झड़ने रूक जाएंगे। इसके साथ ही आपके बाल लंबे और घने भी होंगे।
4 of 5
गुड़हल
बालों को काला बनाए रखने के लिए गुड़हल के फूलों के साथ उसकी पत्तियों को भी आंवले के साथ पीस लें। अब इस लेप को अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल गिरने बंद हो जाएंगे साथ ही आपके बाल घने और चमकदार भी होंगे।
गुड़हल एक प्राकृतिक कंडीशनर का भी काम करता है। इसके लिए मेंहदी या नींबू के रस के साथ गुड़हल की पत्तियों को मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से बालों की रूसी भी खत्म होती है।