फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों ने घर में मचा रखा है आतंक तो ये जबरदस्त घरेलू नुस्खे कर सकते है मदद

Thu, 07 Dec 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
घर में लाख सफाई रखने के बावजूद अगर चूहें आपके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिन्हें मारने के लिए आप कभी रैट किलर तो कभी पिंजरे का सहारा लेकर थक चूके हैं तो ये कुछ कारगर घरेलु नुस्खे अपनाकर आप इन्हें घर से बाहर निकाल सकते हैं। 

पढ़ें-बार-बार होने वाले अबॉर्शन से छुटकारा दिलाएगा जौ का ये नुस्खा
विज्ञापन

2 of 4
प्याज
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि चूहें प्याज की गंध बर्दाश नहीं कर पाते हैं। जिस जगह प्याज रखा होता है वो उस जगह से दूर भागने लगते है। इसके लिए आप प्याज के टुकड़ो को उस स्थान पर रखिएं, जहां से चूहें आपके घर में प्रवेश करते हैं। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आप देखेंगे कि जल्ह ही घर से चूहे गायब हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
पुदीना
पुदीने की महक चूहों को काफी परेशान करती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर में लपेटकर उस जगह पर रखें जिस जगह घर में सबसे ज्यादा चूहें आते है। इसके अलावा आप पुदीने की  पत्तियों को पीस कर उसका लेप भी घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में चूहें नही आएंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
तेज पत्ता
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता चूहों का दुश्मन है। इसकी तेज गंध चूहों को परेशान करने के लिए काफी होती है। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं। अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो आप तेज पत्ते को घर में उस जगह रख दें जहां चूहों का सबसे अधिक आना जाना होता हो। चूहें हमेशा के लिए भाग जाएंगें।
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें