फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की डायटीशियन ऋजुता दिवेकर से जानें स्मॉग से बचने का ये घरेलू नुस्खा

Sun, 12 Nov 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
मौसम बदलते ही दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों को स्मॉग नाम के कोहरे ने घेर लिया है। स्मॉग की वजह से वायु प्रदूषित हो जाती है और व्यक्ति अस्थमा, ब्रोन्काइटिस, फेफड़ों या फिर हृदय रोग की चपेट में आ जाता है। स्मॉग नाम के दुश्मन से बचने के लिए करीना कपूर की डायटीशियन ऋजुता दिवेकर कुछ घरेलू नुस्खे बता रही हैं। 

पढ़ें- रोजाना सोने से पहले पिएं ये जूस, बढ़ी तोंद से जल्द मिल सकता है छुटकारा
विज्ञापन

2 of 4
जानी-मानी डायटीशियन ऋजुता दिवेकर जहरीले स्‍मॉग से बचने के लिये गुड से बने ये लड्डू खाने की सलाह देती हैं। ऋजुता का कहना है कि रोजाना इस तरह अपनी डाइट में गुड़ शामिल करने से आप स्मॉग से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण शामिल होते हैं, जिस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सोंठ, गुड और घी के बने लड्डू - 
एक मात्रा में सोंठ, गुड और घी लेकर तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्‍स करके इसके लड्डू बना लें। दिन की शुरुआत इन लड्डुओं को खाकर कीजिये। 
विज्ञापन

4 of 4
यह सिंपल लड्डू फ्लू और जकड़न को दूर रखने में सहायक है। साथ ही यह साइनस और पाचन क्रिया को भी दुरुस्‍त रखता है। इसके अलावा इस मौसम में अपने आहार में गन्‍ने का सेवन शामिल करें।इसके लिए आप गन्‍ने का जूस पी सकते हैं या फिर दोपहर के खाने में इसे शामिल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें