फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाखून चबाने की आदत छुड़ानी है तो इन बातों पर दें ध्यान

Fri, 26 Aug 2016 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
बच्चों का नाखून चबाना न सिर्फ एक बुरी आदत है बल्कि इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बच्चों में ये बुरी आदत होती है बल्कि कई बड़े लोगों में भी ये लत होती है। ये बुरी आदत कई बार शर्मिंदा तो कराती ही है, कई बीमारियों को दावत भी देती है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : getty images
बच्चे हों या बड़े टोकना सबसे जरुरी है। बच्चों को टोकने के लिए बड़े हैं लेकिन काफी उम्र होने के बाद भी ये आदत नहीं गई तो किसी करीबी को बोले कि वो जब भी आपको देखें, जरुर टोके। ऑफिस हो या घर लोगों से कहें कि वो आपको बताते रहें कि आप कब ऐसा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
नाखूनों को ट्रिम करें। हर 7 दिन में नाखून काटें, जब नाखून कटे रहेंगे तो गंदगी अंदर नही जाएगी, और चबाएंगे भी कैसे?

4 of 6
- फोटो : getty images
लड़कियों के लिए ये आदत छुड़ाने का एक अनोखा तरीका है। नेल आर्ट से भी नेल बाइटिंग जैसी गंदी आदत को छुड़ा सकते हैं। जब भी आप मुंह में हाथ डालेंगे तो आर्ट याद दिलाएगी कि कितनी मेहनत की है, खराब हो जाएगी। लेकिन ये कोई परमानेंट इलाज नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
कई लोग नाखून तब चबाते हैं जब डरे हुए होते हैं या फिर खाली बैठे हैं। ऐसे में खुद को बिजी रखें। किसी ना किसी काम में व्यस्त रहें। कुछ समय के बाद ये आदत खुद ही खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
कैल्शियम का टेस्ट कराएं क्योंकि हो सकता है की नाखून चबाने की आदत कैल्शियम की कमी के कारण हो। कैल्शियम से भरपूर भोजन लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें