गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और चीटियां भी अपने बिलों से बाहर निकल आई हैं। ऐसे में हर जह चींटी दिखने से लोग बेहद परेशान हो जाते हैं। जिसके लिए वे तरह-तरह के उपाय भी करते हैं जो ज्यादातर नाकाम साबित होते हैं। अगर आप भी गर्मियों में चींटियों के आतंक से परेशान रहते हैं तो ये नुस्खे आपके काम के हो सकते हैं।
विज्ञापन
चींटियों को भगाने के लिए आजमाएं नींबू का नुस्खा, ये तरीके भी हैं कारगर
2 of 7
चींटियां
चॉक
चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट होता है जिस वजह से चींटियां उसके पास नहीं भटकतीं। जहां भी और जहां से चींटियां आती हैं वहां पर चॉक पाउडर डाल दें। आपको असर खुद-ब-खुद दिखने लगेगा।
विज्ञापन
चींटियों को भगाने के लिए आजमाएं नींबू का नुस्खा, ये तरीके भी हैं कारगर
3 of 7
चींटियां
काली मिर्च पाउडर
चींटियां काली मिर्च जैसे मसालों को बिलकुल भी पसंद नहीं करती हैं। इसलिए जहां भी चींटियां दिखें, वहां काली मिर्च पाउडर डाल दें और निश्चिंत हो जाएं।
चींटियों को भगाने के लिए आजमाएं नींबू का नुस्खा, ये तरीके भी हैं कारगर
4 of 7
चींटियां
नींबू
नींबू की तेज गंध की वजह से चींटियां दूर भागती हैं। जहां से भी चींटियां दिखें, उस जगह नींबू का रस या छिलके डाल दें। आप चाहें तो पोंछा लगाते समय उसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे चींटियां नहीं आएंगी।
विज्ञापन
चींटियों को भगाने के लिए आजमाएं नींबू का नुस्खा, ये तरीके भी हैं कारगर
5 of 7
चींटियां
नमक
नमक से भी चींटियां दूर भागती हैं। घर के जिस कोने पर चींटियों का आतंक हो उस जगह थोड़ा सा नमक डाल दें।
विज्ञापन
चींटियों को भगाने के लिए आजमाएं नींबू का नुस्खा, ये तरीके भी हैं कारगर
6 of 7
चींटियां
विनेगर
चींटियों से परेशान हैं तो सफेद सिरका आपके लिए काम का हो सकता है। एक बोतल में पानी और सिरके की बराबर मात्रा लेकर उस जगह छिड़क दें जहां पर चींटियां आती हो। इससे आपको फर्क दिखेगा।