फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

Wed, 01 Feb 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मुंह में छाले
मुंह में छाले होने की वजह से काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खाने में मिर्च बहुत लगती है और ये दर्द भी करता है। पीरिड्स, हार्मोन का संतुलन बिगड़ना, पेट साफ ना होना आदि की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। अगर आपको आए-दिन इस तकलीफ का सामना करना पड़ता है तो ये नुस्खे आपके लिए जरूर मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

2 of 7
मुंह में छाले
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा से छालों को ठीक किया जा सकता है लेकिन इसे लगाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि इससे जलन होती है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए इसे पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को छालों पर लगाएं। इससे छालों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

3 of 7
मुंह में छाले
सूखा धनिया

सूखा धनिया छालों को दूर करने का आयुर्वेदिक तरीका है। इसके लिए एक चम्मच धनिये को पानी में उबाल लें और ठंडा होने पर इससे कुल्ला करें। दिन में तीन से चार बार ऐसा करने से आराम मिलता है।

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

4 of 7
मुंह में छाले
बर्फ

छाले हो जाने पर यह काफी दर्द करते हैं और कभी-कभी इसकी वजह से सूजन भी आ जाती है। छालों पर बर्फ लगाने से वह ठीक हो जाते हैं। साथ ही दर्द और सूजन दूर करने में भी ये कारगर है।
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

5 of 7
मुंह में छाले
एलोवेरा

छालों पर एलोवेरा लगाने से राहत मिलती है। प्रभावित हिस्सों पर इसे लगाएं। इससे छालों में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

6 of 7
मुंह में छाले
शहद

शहद छालों की समस्या को दूर करने के लिए एक आसान उपाय है। इसके लिए रुई को शहद में भिगोएं और छालों पर लगा लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह के छालों से हैं परेशान तो बर्फ का इस तरह करें इस्तेमाल

7 of 7
मुंह में छाले
दूध

दूध में मौजूद कैल्शियम वायरस से लड़ने का काम करता है। यह छालों को जल्दी ही ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए ठंडे दूध को रुई में भिगोकर छालों पर लगाने से फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें