फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोड़ों का दर्द भगा देगा 'नींबू के छिलके' से बना ये खास तेल, आजमा कर देखें

Tue, 31 Jan 2017 12:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
नींबू खट्टा फल है घरेलू नुस्खे के रूप में इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही होता आया है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे फ्लू, सर्दी -खांसी और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। साथ ही जोड़ों के दर्द और सूजन से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : getty images
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए आप नींबू के छिलके के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत पड़ेगी-
-एक कप ऑलिव ऑयल
-2 बड़े नींबू
-5 यूकेलिप्टस की पत्तियां
-2 साफ सूती पट्टियां
-प्लास्टिक रैप
विज्ञापन

3 of 5
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलके निकाल लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर एक जार में डाल दें। अब इसमें ऑलिव-ऑयल डालें। इस बात का ध्यान रखें कि छिलके इसमें पूरी तरह से डूब जाएं। 

4 of 5
यूकेलिप्टस की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तेल में मिला लें। जार को अच्छे से बंद करके किसी ठंडे अंधेरे जगह पर दो हफ्ते के लिए रख दें। 2 हफ्ते के बाद इसे छान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब सूती पट्टी को इस तेल में डुबाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं और फिर इसको प्लास्टिक रैप से बांध दें। रात भर पट्टी को ऐसे ही बंधा रहने दें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करें। आपको जोड़ों के दर्द से निजात मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें