दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दुनियाभर के टूथपेस्ट यूज कर डाले होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पीले दांतों की सफेदी वापस लाने के लिए कई सारे घरेलू उपाय मौजूद हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
दातों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे बेहतर उपाय है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चुटकी नमक मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर 2 मिनट तक इससे दांत साफ करें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार आजमाएं। एक महीने में दांतों का पीलापन पूरी तरह हट जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
दातों का पीलापन दूर करने के लिए नारियल तेल भी काफी असरदार है। हल्के हाथों से अपने दांतों पर कोकोनट ऑयल रोज लगाएं, कुछ ही दिन में असर दिखाई देगा।
4 of 6
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा चाय या कॉफी, सिगरेट पीने से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। ऐसे में सिरके के प्रयोग से पीले दांत चमकाएं जा सकते हैं। सेब के सिरके को एक महीने तक अपने दांतों में लगाएं और देखेंगे की पीले रंग की एक पूरी परत दांतों से हट गई है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty images
सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन पुराने समय में लोग लकड़ी के कोयले से दांतों का पीलापन दूर करते थे। दादी-नानी के नुस्खों में से एक है ये नुस्खा। आज भी कई लोग इसे अपनाते हैं। लकड़ी के कोयले को पीसकर पाउडर बना लें। इसे रोज दिन में एक बार दांत साफ करें। कुछ ही दिन में असर दिखाई देगा।
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है, फल और सब्जियों खाएं। ककड़ी, गाजर, सेब या मौसमी फलों में एक नेचुरल एसिड होता है जो दांतों से रगड़ता है जिससे दांत प्राकृतिक रूप से सफेद हो जाते हैं।