फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीभ सफेद हो गई हो तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा आराम

Fri, 05 Aug 2016 09:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
क्‍या आज कल आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आपके खाने का स्‍वाद थोड़ा फीका पड़ गया है या फिर मुंह से गंदी बदबू आने लगी है? तो आपको अपनी जीभ देखने की जरुरत है कि कहीं उस पर सफेद रंग की परत तो नहीं जम गई है।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Getty Images
अगर जीभ पर वाइट कोटिंग हो गई है तो इसका मतलब है कि आप या तो बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग या शराब का सेवन करते हैं या फिर आपको डीहाइड्रेंशन हो गया है। ऐसा दवा खाने और बुखार की वजह से भी हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Getty Images
मुंह सूखने की वजह से जीभ सफेद हो जाती है। ऐसे लोग जो बहुत सी एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करते हैं, उन्‍हें भी यह समस्‍या हो जाती है।

4 of 7
- फोटो : Getty Images
अगर आपकी जीभ हर वक्‍त सफेद ही रहती है तो, आपको डॉक्‍टर को दिखाना चाहिये क्‍योंकि यह किसी फंगल इंफेक्‍शन का संकते भी सकता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे माउथ वॉश उपलब्‍ध हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्‍खे बताएंगे जो आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Getty Images
हल्‍दी का थोड़ा सा पाउडर ले कर उसे जीभ पर रगड़े और फिर पानी से कुल्‍ला कर लें। इससे मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी। इसमें एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Getty Images
हल्‍का गरम पानी लें और उसमें आधा चम्‍मच नमक मिला कर उससे कुल्‍ला करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Getty Images
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिला कर उससे जीभ साफ करें। इससे जीभ पर चिपकी गंदगी निकल जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें