पेट के निचले हिस्से में या किडनी में तेज दर्द पथरी की निशानी हो सकती है। किडनी की पथरी में दर्द बेहद असहनीय होता है। डॉक्टर से सलाह के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : Getty Images
खूब केला खाना चाहिए क्योंकि केला विटामिन बी-6 का प्रमुख स्रोत है, जो ऑक्जेलेट क्रिस्टल को बनने से रोकता है। इसके आलावा नारियल पानी का सेवन करें। यह प्राकृतिक पोटेशियम युक्त होता है, जो पथरी बनने की प्रक्रिया को रोकता है और इसमें पथरी घुलती है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Getty Images
नींबू के रस के ऑलिव ऑयल को मिलाएं इसे पानी के साथ मिलाकर पिएं। दिन में दो से तीन बार पिएं। इसे तीन दिन जारी रखें।
4 of 7
- फोटो : Getty Images
अंगूर किडनी की पथरी को दूर करने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। इसमें पोटेशियम नमक और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं। अंगूर में एलब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता है, इस कारण अंगूर को पथरी के उपचार के लिए फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Getty Images
शोधकर्ताओं ने पाया कि विटामिन बी की 100 से 150 मिलीग्राम की दैनिक खुराक गुर्दे की पथरी की चिकित्सीय उपचार में फायदेमंद हो सकती है। यह विटामिन दिमाग संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। तुलसी के पत्तों में विटामिन बी पाया जाता है इसलिए तुलसी के पत्तों को प्रतिदिन चबाया करें।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Getty Images
हल्के गर्म पानी में सिरका मिलाएं। साथ ही इसमें शहद मिलाएं। कुछ समय तक इसे पिएं।
पके हुए प्याज का रस पीने से गुर्दे की पथरी में राहत मिलती है। प्याज लेकर उन्हें अच्छी तरह से छील लें। प्याज को पानी में पका लें। ग्राइंडर में डालकर अच्छे ग्राइंड कर लें। इसके रस को छान लें और तीन दिन तक सेवन करें। इसके सेवन से आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।