अनियमित पीरियड्स से कई महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। ये काफी आम समस्याओं में से एक है। इसकी कई सारी वजहें हो सकती हैं जैसे अचानक वजन कम होना, किसी लंबी बीमारी की वजह से या फिर गलत दिनचर्या से भी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। जिससे ये कभी समय से पहले या फिर समय के बाद आते हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं कई तरह की दवाइयां खाती हैं। बहुत सारी दवाईयां खाकर अनियमित पीरिड्स को सही करने से बेहतर है कि कुछ प्राकृतिक चीजों से इसका इलाज किया जाए।
विज्ञापन
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
2 of 9
- फोटो : getty images
अनियमित पीरियड्स को सही करने के लिए अजवाइन और गुड़ का घोल बनाकर पिएं। ये ना केवल अनियमितता को कम करेगा साथ ही पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करेगा। इससे बनाने का तरीका है कि एक चम्मच गुड़ को एक चम्मच जीरे के साथ एक ग्लास पानी में उबालें और उसे सुबह खाली पेट पिएं।
विज्ञापन
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
3 of 9
- फोटो : getty images
कच्चा पपीता भी पीरियड्स की समस्याओं के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसे कच्चा ही खा सकते हैं या फिर इसके रस को दिन में दो बार पी सकते हैं। इसे अपनी महावरी के चक्र में के किसी बीच के दिनों में खा सकते हैं।
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
4 of 9
- फोटो : getty images
अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो माहवारी में होने वाले स्त्राव को बढ़ाता है। अदरक की चाय पीने से गर्भाशय के आसापास गर्मी पैदा होती है जिससे दबाव पड़ता है पीरियड्स समय पर होते हैं। अदरक को चाय के तरह या फिर सीधे शहद के साथ खा सकते हैं। एक तरीका ये भी है कि अदरक के रस को उसके आधे पानी में मिलाकर नियमित तारीख के पहले सुबह खाली पेट पी सकते हैं। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं जैसे एसिडीटी होना।
विज्ञापन
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
5 of 9
- फोटो : getty images
धनिया को भी प्रयोग कर सकते हैं। एक चम्मच सूखी धनिया को दो ग्लास पानी के साथ उबालें जब तक पानी एक ग्लास ना हो जाए। इसे पीरियड्स होने के पहले, दिन में तीन बार पिएं।
विज्ञापन
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
6 of 9
- फोटो : getty images
मेथी को पानी में उबालकर पीने से भी फायदा होगा।
विज्ञापन
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
7 of 9
- फोटो : getty images
हल्दी को एक ग्लास पानी में उबालें और दिन में दो बार पिएं। पीरियड्स की सामान्य तारीख के लगभग 10 दिन पहले पीना शुरु करें।
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
8 of 9
grtg
- फोटो : getty images
अनार का रस पीने से भी फायदा होगा। अपनी डेट के 10 से 15 दिन पहले दिन में 3 दिन बार पिएं।
पपीता और धनिया से हो सकता अनियमित पीरियड्स का इलाज, पढ़ें
9 of 9
- फोटो : getty images
नोट: ध्यान रखें ये चीजें हल्के गर्भनाशक की तरह काम करती हैं। पीरियड्स ना होने का ये मतलब भी हो सकता है कि आप प्रेंगनेट हैं। तो इन्हें ट्राई करने से पहले डॉकटर से पूछ लें कि पीरियड्स ना होने की वजह क्या है।