सर्दियों ने दस्तक दे दी है। त्वचा का रूखापन परेशान करेगा। साथ ही एड़ियों के फटने की समस्या सामने आएगी। इसके लक्षण हैं एड़ियों में खुजली, सूजन, त्वचा का फटना और साथ ही त्वचा का रूखा होना। कुछ लोगों की तो बिवाइयों में खून आने लगता है। ऐसे में अगर समय रहते समस्या से निजात पाना है तो कुछ घरेलू उपाय करें, फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
पहले पैरों को साबुन के पानी में डालकर प्यूमिक स्टोन से रगड़ें। पैरों को धो लें और अच्छे से सुखा लें। इसके बाद सरसों के तेल को एड़ी और तलवे पर लगाएं। इसके बाद मोजे पहनकर सो जाएं। सुबह एड़िया मुलायम हो जाएंगी। कुछ दिनों तक ऐसा करें एड़ियों की दरारें भर जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : getty images
एक मुट्ठी नीम की पत्तियां पीस कर पेस्ट बना लें और तीन चम्मच हल्दी का पाउडर लेकर अच्छी तरह मिला लें। फटी एड़ियों पर इस पेस्ट को लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। गर्म पानी से पैरों को धो लें और साफ कपड़े से पोछ लें, फायदा होगा।
4 of 6
- फोटो : AmarUjala
एक टब में गर्म पानी लें और आधा कप एप्सोम नमक मिला लें। 10 मिनट तक पैरों को इस मिश्रण में डुबो दें। प्यूमिक स्टोन से पैर को रगड़ कर फिर मिश्रण में डुबो दें। पैरों को सुखाकर फूट क्रीम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
विज्ञापन
5 of 6
टब में गर्म पानी लें और उसमे एक कप शहद मिला लें।15 से 20 मिनट तक पानी में पैरों को डुबो दें। धीरे-धीरे स्क्रब करें। फटी एड़ियों से आराम मिलने तक ये हफ्ते में कई बार ट्राई करें।
गर्म पानी में नींबू का रस डाल कर 10 से 15 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। पानी ज्यादा गर्म न हो इस बात का ध्यान दें क्योंकि इससे पैरों की नमी खोने का डर है। फटी एड़ियों को प्यूमिक स्टोन से अच्छी तरह रगड़ें। पैरों को धो लें और तौलिये से पोंछ लें।