होली आ चुकी है और ढेर सारी गुजिया और चाट पकोड़ी खाने से खुद को रोक पाना तो मुश्किल है। रिश्तेदारी निभाने निकलें तो शाम तक पेट की हालत खराब हो जाती है। अगर चटर-पटर खाने के बाद पेट खराब हो जाए तो कुछ घरेलू उपाय करें जिससे झट से इस परेशानी से निपटा जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
गुजिया अगर कर दे पेट खराब तो करें ये उपाय
2 of 7
- फोटो : getty images
पेट खराब होने पर बहुत परेशानी होती है। पेट में तेज दर्द रहता है। इससे निपटने के लिए घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं। इस समय सादा खाना खाएं।
विज्ञापन
गुजिया अगर कर दे पेट खराब तो करें ये उपाय
3 of 7
- फोटो : getty images
इस समय जो सबसे ज्यादा फायदा करेगा वो है केला। पेट खराब होने पर केला खाएं। ये पेट तो भरेगा ही साथ ही आसानी से पच जाएगा। इसके अलावा फलों में पपीता भी अच्छा रहता है पेट के लिए। ये पचता है आसानी से और पेट को ठंडक देता है।
गुजिया अगर कर दे पेट खराब तो करें ये उपाय
4 of 7
- फोटो : getty images
शोध बताते हैं कि अदरक भी एक अच्छा विकल्प है खराब पेट के लिए। पेट खराब होने पर अदरक के एक टुकड़े को मुंह में रख लें या फिर अदरक की चाय भी फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
गुजिया अगर कर दे पेट खराब तो करें ये उपाय
5 of 7
- फोटो : getty images
सादा सफेद चावल भी पेट के लिए हल्का होता है। इसे दही के साथ खाएं फायदा होगा।
विज्ञापन
गुजिया अगर कर दे पेट खराब तो करें ये उपाय
6 of 7
- फोटो : getty images
दूध से बनी कोई भी चीज खराब पेट को और नुकसान पहुंचाती है लेकिन दही के साथ ऐसा नहीं है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया पहुंचाता है जिससे पेट को आराम मिलता है।