फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी का तेल है गुणकारी, त्वचा से लेकर जोड़ों के दर्द में भी दिलाता है राहत

Tue, 08 Sep 2020 08:43 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है। ये हर भारतीय रसोई में प्रमुखता से उपयोग किया जाने वाला मसाला है। हल्दी में कई गुणकारी तत्व होते हैं, जिनके बारे में सभी जानते हैं। लेकिन जितनी गुणकारी हल्दी होती है उतना ही हल्दी का तेल भी फायदेमंद होता है। हल्दी के तेल का उपयोग आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। त्वचा संबंधी परेशानियां हों या जोड़ों का दर्द हल्दी का तेल आराम पहुंचाता है। हल्दी का तेल आयुर्वेदिक औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि हल्दी की तरह ही हल्दी के तेल के क्या फायदे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिस तरह से हल्दी लगाने से त्वचा में निखार आता है उसी तरह से हल्दी का तेल भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारी त्वचा मुलायम बनती है। ये हमें कील-मुहांसों की समस्या से भी बचाता है, जिससे हमारी स्किन बेदाग बनती है। हल्दी का तेल त्वचा में होने वाले फंगल इंफेक्शन को भी रोकता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी में पाए जाने वाले गुण हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं। हल्दी के तेल के उपयोग से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। बेहतर रक्त संचार की वजह से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है और शरीर के संपर्क में आने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में हमारा शरीर सक्षम बनता है, जिससे हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने से बचते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी का तेल जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है। इसमें उपस्थित तत्व कोशिकाओं को रिपेयर करते हैं, इसलिए चोट के दर्द में भी हल्दी के तेल की मसाज करने पर लाभ मिलता है। ये न सिर्फ कोशिकाओं के अंदर से रिपेयर करता है बल्कि हड्डियों और जोड़ों को मजबूत भी बनाता है। जोड़ों में दर्द होने पर हल्दी के तेल से मसाज करनी चाहिए। इससे पुरानी चोट का दर्द भी दूर हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें