साइनस से आवाज में बदलाव, सिर दर्द, नाक या गले में बलगम आना और तनाव जैसी स्थिति हो जाती है। ये एक ऐसी समस्या है जो दवाओं के सेवन के बाद भी दूर नहीं होती। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से आप निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्हें अाजमा आप साइनस से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाए गाजर का रस
2 of 7
लहसुन-
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। रोज तीन से चार लहसुन की कली खाने से साइनस में आराम मिलता है। साथ ही ये साइनस के संक्रमण को भी बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाए गाजर का रस
3 of 7
गाजर का रस-
इस समस्या के लिए आप गाजर का रस पी सकते हैं। इसे चुकंदर और पालक के रस के साथ भी मिलाकर पी सकते हैं। साइनस की समस्या के लिए ये एक कारगर उपाय है।
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाए गाजर का रस
4 of 7
स्टीम लें-
साइनस में नाक के पास की त्वचा को नम रखना होता है। इसके लिए चेहरे पर गर्म पानी की भाप ली जा सकती है या चाहें तो गर्म पानी में तौलिया डुबोकर अपने चेहरे पर रख लें। इसे रोज पांच से दस मिनट करने से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाए गाजर का रस
5 of 7
पानी पिएं-
शरीर में पानी की कमी की वजह से साइनस की दिक्कत होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि आगे चलकर ये भयानक रूप ले ले। इस वजह से आपको सांस संबंधी बीमारी का शिकार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाए गाजर का रस
6 of 7
अजवायन का तेल-
अजवायन के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालें और उसे उबाल लें। अब इस पानी से चेहरे पर भाप लें, आराम मिलेगा।
हर्बल चाय-
सेज, पुदीना और सौंफ को गर्म पानी में उबालें और गाढ़ा कर लें। दिन में दो बार इस मिश्रण के सेवन से आपको आराम मिलेगा।