डैंड्रफ आम समस्या है जिससे लड़के और लड़कियां दोनों ही परेशान रहते हैं। डैंड्रफ की वजह से लोग गहरे रंग के कपड़े नहीं पहन पाते और सबके सामने शर्मिंदगी का डर सताता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
2 of 7
नीम की पत्तियां और जैतून का तेल-
इसके लिए नीम की सूखी पत्तियों का पाउडर बना लें और इसे जैतून के तेल में मिला लें। अब इस मिश्रण को जड़ों पर लगाएं और करीब एक घंटे बाद बालों को धो लें। हो सकता है कि इससे आपके सिर में खुजली हो लेकिन इस बारे में घबराने की जरूरत नहीं है, ये आम है।
विज्ञापन
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
3 of 7
नारियल और शहद-
दो चम्मच नारियल के तेल, जैतून का तेल, शहद और तीन चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। करीब दस मिनट तक इससे बालों की मालिश करें और आधे घंटे बाद धो लें। बालों के सूखने पर सिर्फ नारियल का तेल लगा लें।
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
4 of 7
बेकिंग सोडा और नींबू-
तीन चम्मच नींबू के रस में बराबर मात्रा का बेकिंग सोडा और एक कटोरी सेब का सिरका (एप्पल सिडर विनेगर) मिला लें। दस मिनट तक इसे लगाएं रखें लेकिन अगर खुजली होने लगे तो इसे तुरंत धो लें।
विज्ञापन
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
5 of 7
दही-
इसके लिए सबसे पहले अपने बालों को धो लें। फिर बालों पर दही लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। आप चाहें तो दही के बाद भी थोड़ा सा शैम्पू का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो दही में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
6 of 7
संतरे के छिलके-
नींबू के रस में संतरे के सूखे छिलकों को मिलाएं और मिक्सी में चला लें। अब इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए लगाएं फिर बालों को धो लें। इसे आप हफ्ते में दो या तीन बार कर सकते हैं।
क्या डैंड्रफ की वजह से आपको होना पड़ता है शर्मिंदा, ये नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
7 of 7
home remedy
अंडे की जर्दी-
एक-दो अंडों की जर्दी को बालों पर एक घंटे के लिए लगाएं। अंडे से बहुत बदबू आती है तो बेहतर होगा कि इसे लगाने के बाद आप बालों को पॉलीथीन से ढक लें। हो ससकता है कि बदबू दूर करने के लिए आपको दो बार बालों को धोना पड़ जाए।