कई बार देखा जाता है कि लोगों के चेहरे या शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं का नष्ट होना, आनुवांशिकता, कैल्शियम की कमी, अत्यधिक तनाव आदि। ऐसे में वह काफी परेशान रहते हैं और ज्यादातर दवाओं का सेवन करते हैं। दवाओं से ठीक होने में काफी समय और पैसा लगता है। अगर आप या आपके जानने में कोई इस समस्या से जूझ रहा है तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इससे निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
2 of 7
ल्यूकोडर्मा
सरसों और हल्दी का मिश्रण
सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और सफेद दाग पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से इसे धो लें लेकिन साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें।
विज्ञापन
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
3 of 7
ल्यूकोडर्मा
एलोवेरा
एलोवेरा जेल से सफेद दाग पर अच्छी तरह से मसाज कर लें और सूखने पर इसे धो लें। आप ऐसा दिन में दो-तीन बार कर सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जूस का सेवन भी फायदेमंद रहता है।
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
4 of 7
ल्यूकोडर्मा
अनार
सबसे पहले अनार की पत्तियों को सूखा लें और उसका पाउडर बना लें। इसे रोज एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से सफेद दाग ठीक होते हैं।
विज्ञापन
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
5 of 7
ल्यूकोडर्मा
नारियल का तेल
प्रभावित हिस्सों पर नारियल के तेल से मालिश करने से सफेद दाग कम होते हैं। आप दिन में दो-तीन बार नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
6 of 7
ल्यूकोडर्मा
नीम
नीम की पत्तियों को ज्यादातर बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें और सफेद दाग वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आपको असर दिखेगा। आप चाहें तो नीम की पत्तियों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
सफेद दाग की वजह से रहते हैं परेशान? ये उपाय दिलाएंगे राहत
7 of 7
ल्यूकोडर्मा
अदरक
अदरक की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे पानी में मिलाकर पीने से सफेद दाग की समस्या से निजात मिलती है या इस पेस्ट को आप सीधे सफेद दाग पर भी लगा सकते हैं। इन सब के अलावा अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सफेद दाग पर मलने से भी आराम मिलता है।