फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

Mon, 19 Dec 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्सर आपने गौर किया होगा कि कभी कभी हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं, जिन्हें आम बोल-चाल में हम हाथों-पैरों का सोना कहते हैं। इससे लोग बहुत परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

2 of 7
इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे लगातार हाथ पैरों पर दबाव, थकान, धूम्रपान, डायबिटीज या जरूरी पोषक तत्वों की कमी।
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

3 of 7
विशेषज्ञों का कहना है कि काफी देर तक एक ही अवस्था में बैठे रहने से कुछ नसें दब जाती हैं। इस कारण अवस्था बदलने पर उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं। ऐसा होना आम है, लेकिन प्रभावित अंगों को हिलाने-डुलाने के बाद भी अगर वह ना ठीक हुए ताे डॉक्टर को दिखाएं।

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

4 of 7
इन तरीकों से पा सकते हैं निजात-

सिकाई-
गर्म पानी की बोतल से प्रभावित हिस्से की सिकाई करें। आप चाहें तो गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर उसे भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

5 of 7
हल्दी-
इसमें मौजूद तत्व शरीर में खून के प्रवाह को बढ़ाते हैं। साथ ही दर्द और परेशानी से भी राहत दिलाते हैं। इसके लिए आप हल्दी वाले दूध में शहद डालकर पी सकती हैं। या पानी में हल्दी मिलाकर पेस्ट 
बना लें और सुन्न पड़े हाथ-पैरों की मसाज करें।

दालचीनी-
एक चम्मच दालचीनी को गुनगने पानी में मिलाकर पिएं। आप इसे शहद मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है।
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

6 of 7
सेंधा नमक-
गर्म पानी में सेंधा नमक घोलें और उसमें 10 मिनट तक पैर भिगोए। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

व्यायाम-
अगर अक्सर ही आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं तो आप व्यायाम या एरोबिक्स कर सकते हैं। हाथ पैरों की एक्सरसाइज करने से उन्हें ऑक्सीजन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपके भी हाथ-पैर पड़ जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये नुस्खे

7 of 7
मसाज-
जैतून या सरसों के तेल को गुनगुना कर प्रभावित अंगों की मालिश करने से नसें खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें