किसी भी जगह काफी देर तक बैठे रहने से कमर दर्द होने लगता है। इसकी वजह से काम में मन नहीं लग पाता और चाहकर भी बॉस से इस बारे में नहीं कह पाते। अगर आपके साथ भी ये समस्या रहती है तो इन नुस्खों से आप कमर दर्द से मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे होने लगता है कमर में दर्द, मिनटों में पाएं आराम
2 of 6
कमर दर्द
- ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने के कारण कमर दर्द होता है तो झुककर ना बैठें। गर्दन सीधी रखें और कमर को सीधा रखने के लिए कुर्सी के पीछे मोटा तौलिया लगाएं, इससे आराम मिलेगा।
विज्ञापन
ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे होने लगता है कमर में दर्द, मिनटों में पाएं आराम
3 of 6
कमर दर्द
- नर्म गद्देदार सीटों पर बैठने से बचें। अगर अक्सर ही कमर दर्द की शिकायत रहती है तो मुलायम की जगह सख्त गद्दे पर सोएं।
ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे होने लगता है कमर में दर्द, मिनटों में पाएं आराम
4 of 6
कमर दर्द
- बहुत देर तक एक ही पोजिशन में ना बैठे रहें। हर आधे घंटे या चालीस मिनट में कुर्सी छोड़कर थोड़ा टहलने का कष्ट कर लिया करें। ये कमर दर्द के साथ-साथ मोटापे और कुल्हों के लिए भी अच्छा होता है।
विज्ञापन
ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे होने लगता है कमर में दर्द, मिनटों में पाएं आराम
5 of 6
कमर दर्द
- अजवाइन को थोड़ी देर धीमी आंच पर सेंक लें और ठंडा होने पर इसे चबाते हुए निगल जाएं। इसे खाने से कमर दर्द से राहत मिलती है।
ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे होने लगता है कमर में दर्द, मिनटों में पाएं आराम
6 of 6
कमर दर्द
- घर के काम करते-करते अगर कमर में दर्द होने लगे तो नारियल या सरसों के तेल में लहसुन की तीन-चार कलियों को काला होने तक गर्म करें। जब ये गुनगुना हो जाए तो इससे कमर की मालिश करें। आपको आराम मिलेगा।