फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी से चुटकियों में राहत दिलाएंगे ये रामबाण घरेलू नुस्खे

Mon, 02 Oct 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
पेटदर्द, जलन और एसिडिटी, खानपान जरा भी गड़बड़ हुआ तो एसिडिटी की शिकायत शुरू। अगर आपको भी एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इस समस्या को हल्के में न लें। इसकी गंभीरता को समझें और अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय।

पढ़ें- महात्मा गांधी की कही ये बातें बदल सकती हैं आपका भी जीवन,आजमाकर तो देखिए
विज्ञापन

2 of 6
पाचन प्रक्रिया के दौरान पेट में तरह-तरह के एसिड उत्पन्न होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। कई बार पेट के गैस्ट्रिक ग्लैंड आवश्यकता से अधिक एसिड बनाने लगते हैं जिसे एसिडिटी कहते हैं। इसमें पेट में जलन व दर्द, सीने में जलन, अल्सर आदि समस्याओं का होना बहुत आम है।

 
विज्ञापन

3 of 6
अधिक एल्कोहल लेने, तैलीय या मसालेदार भोजन, मांसाहार या फिर खानपान में लंबा अंतराल होने की वजह से एसिडिटी होती है। ऐसा होने पर भोजन के तुरंत बाद थोड़ा गुण रोज खाएं, आपको एसिडिटी की शिकायत कभी नहीं होगी।

4 of 6
लौंग
लौंग व इलायची को एक साथ पीसकर पाउडर बना लें और खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की जगह लें। एसिडिटी और सांस की बदबू, दोनों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
cumin seed
एक चम्मच जीरे को भुनकर पाउडर बना लें और गर्म पानी के साथ इनका सेवन करें। इसके आलावा पांच से छह तुलसी के पत्ते धोकर चबाएं। इससे भी एसिडिटी में आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mint
पुदीने के पत्ते भोजन के बाद खाएं, इससे एसिडिटी नहीं होगी।इसके अलावा कई लोग एसिडिटी दूर करने के लिए वनीला आइसक्रीम भी खाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें