फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ने से हैं परेशान तो किचन में मिलेगा ये आसान उपाय

Sun, 01 Oct 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
beauty
मौसम बदलते ही अक्सर लोग बालों के झड़ने की शिकायत करने लगते हैं। अगर आप भी बाल झड़ने की वजह से पार्लर से लेकर दवाओं तक पर हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं तो अब बिना परेशान हुए  घर पर ही इस आसान उपाय को करके बालों के झड़ने और रूसी के निजात पा सकते हैं। यह उपाय न सिर्फ सस्ता और सुलभ उपाय है बल्कि डैंड्रफ से लेकर बाल झड़ने तक, आपके बालों की कई परेशानियों को कम करने में मददगार हो सकता है।

पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान तो खूब खाएं ये चीज, परेशानी हो जाएगी छूमंतर
विज्ञापन

2 of 5
camphor oil
झड़ते बालों को रोकने के लिए अपने बालों पर कपूर का तेल लगाएं। इस तेल को आप घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। जानिए इस तेल को बनाने और लगाने के सही तरीके के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 5
क्यों है फायदेमंद 
कपूर के तेल की मसाज न सिर्फ शरीर के रक्त संचार को बढ़ाती है बल्कि इसका अरोमा स्ट्रेस से भी राहत दिलाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व डैंड्रफ दूर करने में भी मददगार है।
 

4 of 5
कैसे बनाएं
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से ब‌िकता ही है, लेक‌िन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें। इससे कपूर का अरोमा नहीं खत्म होगा और आप जब चाहें इसे लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे करें इस्तेमाल
कपूर के तेल को बालों की जड़ों में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सिर की हल्की मसाज करें। फिर पांच मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद आप बालों पर स्टीम दें या फिर गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर बांलों पर पांच मिनट के लिए बांधें और बालों पर शैंपू करें।

ध्यान रहें
हो सकता है कि आपकी त्वचा कपूर के लिए एलर्जिक हो, ऐसी स्थिति में पहले त्वचा पर एक पैच टेस्ट करने के बाद ही इस तेल को अपने बालों पर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें