फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म दवाईयों से नहीं तुलसी के पत्तों से दूर करें वायरल फीवर, जानिए कई जबरदस्त आयुर्वेदिक नुस्खे

Wed, 25 Jul 2018 01:25 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मौसम बदलते ही लोग वायरल फीवर की चपेट में आने लगते हैं। इससे निपटने के लिए वैसे तो बाजार में कई एंटीबायोटिक मौजूद हैं, लेकिन शरीर पर इनके साइड इफेक्ट के साथ मुंह का स्वाद भी बिगड़ जाता है।ऐसे में ये  आसान घरेलू नुस्खे आपको सेहत के इस दुश्मन से जल्द राहत दिला सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 8
अदरक-
वायरल बुखार को ठीक करने के लिए सबसे पहले अदरक के साथ थोड़ी सी हल्दी, काली मिर्च और चीनी मिलाकर उसका काढ़ा बना लें। दिन में तीन से चार बार इस काढ़े को पीने से बुखार दूर होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
धनिया-
एक ग्लास पानी में एक चम्मच साबुत धनिया डालकर उसे पकाएं। पक जाने पर कप में छानकर उसमें स्वादानुसार दूध और चीनी डाल लें। इसको पीने से आपका बुखार झट से गायब हो जाएगा।

4 of 8
तुलसी-
एक मुट्ठी तुलसी के पत्तों और एक चम्मच लौंग पाउडर को एक लीटर पानी में उबाल कर रख लें। इस पानी को हर 2 घंटे के अंतराल पर लें।
 
विज्ञापन

5 of 8
मेथी-
रात को एक चम्मच मेथी के दाने भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के दाने में नींबू का रस और शहद मिलाकर खाएं। बुखार ठीक हो जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
चावल-
एक भाग चावल और आधा भाग पानी डालकर पकाएं। जब चावल आधे पक जाएं तो इसके पानी को अलग कर लें। इस पानी में स्वाद के अनुसार नमक मिलाकर पीने से भी वायरल फीवर ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
लहसुन-
लहसुन को छिल लें। अब इसमें शहद लगाकर इसे खाएं। इससे आपका बुखार भाग जाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
मुनक्का-
रात में मुनक्का भिगो दे। सुबह उसे खाने से बुखार दूर होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें