बड़े-बुजुर्ग खाना खाने के बाद अक्सर सबको गुड़ खाने की सलाह देते हैं।पर क्या आप जानते हैं गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही आपकी खूबसूरती निखारने के काम भी आता है। आपको शायद ही पता हो कि गुड़ बीमारियों के साथ लड़ने के अलावा चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है।