अगर आपको भी ऐसा लगता है कि मौसम बदलते ही आप दूसरों की अपेक्षा जल्दी बीमार पड़ जाते हैं या सालभर सर्दी-ज़ुकाम के साथ आपको इंफेक्शन भी जल्दी हो जाता है तो जान लें इन सबका कारण कमजोर इम्यून सिस्टम है, जिसकी वजह से आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। शरीर के लिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर को रोग से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी और बीटा कैरोटीन इम्युनिटी बढ़ाते हैं। इसके लिए मौसमी, संतरा, नींबू अपने आहार में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कौन से घरेलू उपाय करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।