फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप नहीं इन घरेलू नुस्खों से करें डार्क सर्कल को छूमंतर

Tue, 04 Jul 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
dark circle
आपने अक्सर लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल देखे होंगे, बहुत से लोग इसके लिए परेशान भी हो जाते हैं। डार्क सर्कल किसी को भी हो सकते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप स्त्री हैं या पुरुष, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये घरेलू नुस्खे आपके डार्क सर्कल्स को छूमंतर कर देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर
डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे अच्छा उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से फेस पर ग्लो भी आता है।
विज्ञापन

3 of 5
दूध
ठंडे दूध का रेगुलर उपयोग भी आपके डार्क सर्कल को कम करता है। थोड़ी सी रूई लेकर ठंडे दूध में डालें और उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद रूई निकालें और डार्क सर्कल पर लगाएं, इसके बाद पानी से धो लें। फिर देखें कमाल।

4 of 5
आलू
डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू का भी प्रयोग किया जाता है। आलू के रस को भी नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिला लें। इस मिश्रण को रूई की सहायता से आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खीरा
खीरा आपकी आंखों की थकान दूर करता है। इसके लिए आप खीरे के पतले टुकड़े काट कर इन्हें आखों पर रखें या फिर इसका रस निकाल कर आखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें