फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीले पड़ते नाखूनों से हैं परेशान तो नींबू करेगा आपकी मदद

Mon, 03 Jul 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
पीले नाखून
पीले नाखून न सिर्फ बूरे दिखते हैं बल्कि आपके हाथों की खूबसूरती को भी खराब करते हैं। अगर आपके नाखून भी किसी वजह से पीले पड़ रहे हैं तो इन आसान से उपाय को अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नींबू का रस
नींबू का रस
पीले नाखूनों को दोबारा सफेद बनाने के लिए एक कटोरे में नींबू का रस लीजिए। अब इस रस में 10 से 15 मिनट के लिए अपने हाथों को डूबोकर रखें। रोजाना ये उपाय एक हफ्ते करने के बाद आप देखेंगे कि आपके नाखून पहले जैसे साफ हो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
अपने नाखूनों का पीलापन हटाने के लिए आप नींबू के अलावा हाइड्रोजन पेरोक्साइड को एक कटोरे में डालकर उसमें कुछ देर अपने हाथों को डूबोए। थोड़ी देर बाद हाथों को पानी से धो लें।

4 of 5
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा
पीले नाखूनों को साफ करने के लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ आधा चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को एक टूथब्रश की मदद से नाखूनों पर लगाएं।

पांच मिनट के लिए इसे नाखूनों पर ही लगा रहने दें। इसके बाद इस पेस्ट को गर्म पानी से धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस उपाय को हर दो हफ्ते में एक बार दोहराएं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां
इन उपायों के अलावा अपने आहार में हरी सब्जियां और फलों को जरूर शामिल करें। शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी नाखून पीले पड़ते हैं।

नोट- वैसे तो इन उपायों का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं लेकिन राहत न मिलने पर अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें