फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे का खोया हुआ निखार लौटा देगा चारकोल मास्क, घर पर ऐसे बनाएं

Wed, 18 Jul 2018 10:13 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
charcoal mask
चेहरे की खोई रंगत को वापस पाने के लिए आपने चारकोल मास्क के बारे में बहुत सुना होगा। ये चेहरे के खोये निखार के साथ ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही चारकोल मास्क तैयार कर सकते हैं और इससे होने वाले फायदो के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
charcoal mask
ऐसे बनाए पील-ऑफ मास्क
पील-ऑफ मास्क को बनाने के लिये आपको सबसे पहले 3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल की जरूरत होगी। इन कैप्सूल में विटामिन ऑइल, बेंटोनाइट मिट्टी, ग्लिसरीन और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिला कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पील कर के चेहरे से निकाल लें। अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।
विज्ञापन

3 of 4
pimple
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए एक टीस्पून एलोवेरा जेल, एक टीस्पून हल्दी और एक चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे पानी से धो लें। 
विज्ञापन

4 of 4
open pores
बंद पोर्स को साफ करने के लिए एक चारकोल  कैप्सूल लें और उसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें