फेस पर होने वाले ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स अच्छे खांसे चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं। इन्हें रीमूव कराने के लिए आप तमाम चीजें कराते हैं, जिसमें आपको बहुत दर्द भी होता है। इसके बावजूद ये बार-बार आ जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे बिना दर्द और पैसे खर्च किए बिना आप घर पर भी घरेलू नुस्खे से ब्लैकहेड्स की परेशानी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
एक छोटे चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाबजल या पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को नाक और उसके आस-पास अच्छी तरह से लगाएं। सूखने के बाद इसे खींचकर या उंगलियों से हल्का रगड़ते हुए हटाएं।
विज्ञापन
3 of 5
t
- फोटो : getty images
टूथब्रश
अक्सर लोग टूथब्रश खराब होने पर या तो उसे फेंक देते हैं या घर की चीजों को साफ करने में लगा देते हैं। लेकिन ये जानकर शायद आपको हैरानी हो कि इससे आप ब्लैकहेड्स भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए ब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और ब्लैकहेड्स वाले हिस्सों पर इसे हल्के हाथों से रगड़ें। इसे रोज करने से आपको फर्क नजर आएगा।
4 of 5
curd with honey
शहद और चीनी
शहद और चीनी नैचुरल स्क्रब है। दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे ब्लैकहेड्स प्रभावित जगहों पर लगाएं और उंगलियों से इसे दो मिनट तक रगड़ें। 5 मिनट तक इसे ऐसा ही लगे रहने दें और इसके बाद अपने चेहरे को धो लें।
एक्टिवेटेड चारकोल
चारकोल एक रात में ही आपके सारे ब्लैकहेड्स मिटा देगा। इसके लिए 2-3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल लें और इसे अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें 1/4 चम्मच जेलेटिन, एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। तैयार हुए मास्क को अपनी नाक और उसके आस-पास के एरिया पर अच्छी तरह लगाएं। 5-10 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे खींचकर निकाल लें।